ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विद्युत उपकेंद्र पर भीड़ का हमला, कर्मचारियों को पीटा

भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी मांग और तेज धूप ट्रांसफामर्रों का भी दम निकालने लगी है। गर्मी और लोड़ बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर धड़ाम होने के साथ फाल्ट भी बढ़ गए हैं। बिजली गुल होने से बेहाल लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। सोमवार शाम को बिजली कटौती की शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने राजाजीपुरम उपकेंद्र पर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को पीट दिया। इसके अलावा फैजुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों की अभद्रता से नाराज लोगों ने मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। राजाजीपुरम (ओल्ड) में रविवार रात 1:30 बजे 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का तेल बह गया। इससे मीना बेकरी, एमआईएस चौराहा, सी-ब्लॉक सहित कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक बिजली नहीं आई तो गर्मी से बेहाल 200 से अधिक लोग राजाजीपुरम उपकेंद्र पहुंच गए। 

भीड़ ने जूनियर इंजीनियर के कमरे का ताला तोड़कर कम्प्यूटर, एसी क्षतिग्रस्त करने के साथ सरकारी दस्तावेज भी फाड़ डाले। वहां मौजूद कर्मचारियों ने समझाने की कोशिश की तो भीड़ हमलावर हो गई। भीड़ ने कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के साथ कक्ष में रखीं कुर्सी-मेज और बाथरूम में भी तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटकी तब लोग वहां से भागे। इंस्पेक्टर कैलाश दुबे ने बताया कि जेई शैलेष सिंह की शिकातय पर 150-200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज से की जाएगी।फैजुल्लागंज में भी बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बिजली कर्मियों की अद्रता से नाराज लोगों ने पैदल मार्च निकाला। सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी कॉलोनी उपकेंद्र की दोपहर दो बजे अंडरग्राउंड केबल फाल्ट हो गई, इससे केशवनगर, भरत नगर, इंद्रपुरी, नया पुरवा सहित बड़े इलाके में बिजली गुल हो गई। परेशान लोगों ने कई बार उपकेंद्र पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। किसी तरह बिजलीकर्मियों ने शाम 7.15 बजे फाल्ट दुरुस्त कर बिजली चालू की।

Scroll to Top