ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश को मथेंगे मोदी, योगी, शाह और नड्डा, खोला खजाना

लखनऊ  (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार बनाने के लिए पार्टी के शीर्ष नेता प्रदेश को मथने की तैयारी कर रहे हैं। पहले चरण में गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा क्षेत्रों में सभाएं, सम्मेलन और रैलियां कर चुनावी जमीन तैयार करेंगे। दूसरे चरण में लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास समारोह के जरिये प्रधानमंत्री भगवा माहौल बनाएंगे।

पार्टी ने पहले चरण में बसपा, सपा और कांग्रेस के कब्जे वाली 14 सीटों को चुना है। इन पर जेपी नड्डा, शाह और योगी की रैलियां होंगी। कुछ दिग्गज केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के कार्यक्रम भी होंगे। इसी क्रम में जेपी नड्डा शुक्रवार को गाजीपुर से चुनावी शंखनाद करेंगे। वह यहां भूतपूर्व सैनिकों के सम्मेलन में शामिल होंगे और बूथ अध्यक्ष के घर चाय पीएंगे फिर मंदिर के दर्शन करेंगे। फिलहाल यहां से माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी बसपा से सांसद हैं। 

पार्टी हारी हुई सीटों पर पहला दौरा करने के बाद जीतीं 66 सीटों पर फोकस करेगी। इनमें शाह, नड्डा और योगी के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक और केंद्रीय मंत्रियों के अलावा संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे। फिर जून के बाद प्रधानमंत्री हर महीने लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसको लेकर शिलान्यास, लोकार्पण और उद्घाटन से जुड़ी परियोजनाओं की सूची बनाई जा रही है। 

इनमें जेवर एयरपोर्ट, अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा फिल्म सिटी का शिलान्यास, मेट्रो रेल परियोजना, सिंचाई और एक्सप्रेसवे परियोजनाएं शामिल हैं। संगठन की रणनीति है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले सभी 80 सीटों पर पार्टी एक से दो बार उपस्थिति दर्ज कराकर भगवा माहौल बनाए।

योगी ने खोला खजाना
मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर खजाना खोल दिया है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत प्रत्येक विधायक को तीन करोड़ और सांसद को पांच करोड़ रुपये का बजट देने की तैयारी है। इस तरह 1150 करोड़ रुपये का बजट दिया जाएगा। सांसद और विधायकों से संवाद के जरिये सामने आ रही समस्याओं और शिकायतों का समाधान सरकार के स्तर से किया जा रहा है। सांसद और विधायकों की ओर से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आवश्यक बड़े कार्य कराने की कवायद भी शुरू की गई है।

Scroll to Top