मोदी के मन की बात से भाजपा बदलेगी अल्पसंख्यक समुदाय का मन

लखनऊ (मानवीय सोच) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के जरिए प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय का भाजपा के प्रति मन बदलने का प्रयास करेगा। अल्पसंख्यक मोर्चा ने मन की बात कार्यक्रम में बताई गई बातों का उर्दू में अनुवाद कराकर मन की बात पुस्तक प्रकाशित की है।

अब इस पुस्तक का विमोचन कराने की तैयारी है। पुस्तक का अनुवाद डॉ. ताबिश फरीदी ने किया है। इसमें वर्ष 2022 के मन की बात कार्यक्रम के सभी संस्करण का अनुवाद किया गया है।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम पर आधारित एक लाख पुस्तकें प्रकाशित कराई गई हैं। इन पुस्तकों को मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं और प्रबुद्धजनों के बीच वितरित किया जाएगा।

खास तौर पर उन 14 लोकसभा सीटों पर फोकस किया जाएगा जो अभी विपक्षी दलों के पास हैं। यह पुस्तक समुदाय को बताएगी कि मोदी सरकार में लागू प्रत्येक योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी समुदाय को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *