ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मोहम्मद शमी के EX वाइफ ने लिखा- औरतबाजों से नहीं बचती देश की गरिमा

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की EX वाइफ हसीन जहां की सोशल मीडिया पोस्ट खूब वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने हार्दिक पांड्या की फोटो शेयर कर कैप्शन के जरिए ऐसा लग रहा है अपने EX पति पर तंज कसा है। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाने में हार्दिक पांड्या का बड़ा हाथ रहा था। हार्दिक को ऑलराउंड खेल के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। हार्दिक ने ही छक्के के साथ टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

हार्दिक की फोटो शेयर करते हुए हसीन जहां ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पांच विकेट से जीत के बाद लिखा, ‘बधाई, शानदार जीत। हमारे शेरों को बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने देश को जीत दिलाई। यह तो होना ही था, देश का रुतबा, देश की गरिमा, ईमानदारों और देशभक्तों से ही बचती है ना कि अपराधियों और औरतबाजों से।’

ऐसा लग रहा है कि हसीन जहां ने इस तरह से मोहम्मद शमी का नाम लिए बिना उन पर ही निशाना साधा है। दरअसल शमी एशिया कप 2022 के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। टीम इंडिया अपने पहले दो मैच जीतकर सुपर 4 में जगह बना चुकी है। अब उसे सुपर फोर में तीन मैच खेलने हैं, जिसमें से एक मैच पाकिस्तान या हांगकांग से होगा, जबकि बाकी दो मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है।

 

Scroll to Top