ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मोहनलालगंज में छह घंटे तक लगा रहा जाम ; नहीं मिला प्रवेश, जाम ने रुलाया

लखनऊ  (मानवीय सोच) ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते शहर में भारी व कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश बंद किए जाने से शुक्रवार को एंट्री प्वाइंट पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इससे मोहनलालगंज, में छह घंटे तक जाम लगा रहा। गोसाईंगंज, सरोजनीनगर, बंथरा, पीजीआई इलाके में भी बुरे हालात रहे।

लखनऊ-कानपुर हाईवे व शहीद पथ पर आवाजाही बंद रही। वाहनों को मोहनलालगंज की ओर मोड़ दिया गया। इससे कानपुर, उन्नाव से आने वाले वाहन मोहनलालगंज से होकर लखनऊ, सुल्तानपुर जाने लगे। मोहनलालगंज में जाम से लखनऊ-रायबरेली मार्ग, मोहनलालगंज-सिसेंडी मार्ग, मोहनलालगंज-गोसाईगंज मार्ग, फुलवरिया मार्ग व अतरौली मार्ग पर छह घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही। पीएसी जवानों को जाम हटाने में लगाना पड़ा। सुबह सात बजे से शुरू जाम दोपहर लगभग एक बजे खत्म हुआ। उधर, उतरेटिया से शहीद पथ होकर जाने वाली बसें नहीं चलीं। उतरेटिया से सुल्तानपुर रोड व अयोध्या रोड पर जाने वाली सवारियां भी परेशान हुईं। गोरखपुर, आजमगढ़ जाने वाली बसों को उतरेटिया से मोहनलालगंज, गोसाईगंज होकर भेजा गया।

भारी वाहनों ने सुबह से गोसाईंगंज को जाम कर दिया। यह गोसाईंगंज से जेल तक पहुंच गया। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ किसान पथ के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डायर्वजन कर आवागमन शुरू कराया। उधर, मोहनलालगंज की ओर से आ रहे ट्रकों ने गोसाईंगंज तक जाम लगा दिया। इंदिरानगर निवासी सनी कुमार ने बताया कि गोसाईंगंज से मोहनलालगंज तहसील जाने के लिए 16 किमी की दूरी तय करने में चार घंटे लग गए। रधिकापुर निवासी जयविंद चौधरी, अमेठी के वकील आमिर खान, अमित कुमार, फैजान रहमत व अमरदीप ने बताया कि तहसील पहुंचने मे तीन घंटे से अधिक लग गए। नई जेल रोड पर लोग दिनभर जाम से जूझते रहे।

आजमगढ़, सुल्तानपुर व जौनपुर की जाने वाली बसों को भी मोहनलालगंज से गोसाईंगंज की तरफ डार्यवर्ट कर दिया गया। सरोजनीनगर व बंथरा में भारी वाहनाें का प्रवेश कानपुर हाईवे पर रोक दिए जाने से बृहस्पतिवार रात ही जाम लग गया। बंथरा में भी कानपुर रोड से बनी मोहान और बनी मोहनलालगंज मार्ग पर जाम लगा रहा। यहां कानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जुनाबगंज स्थित नो एंट्री प्वाइंट से आगे रोक दिया। हाईवे पर भी कानपुर की तरफ भी कई किमी. तक जाम लगा रहा।

Scroll to Top