लखनऊ (मानवीय सोच) गणतंत्र दिवस पर विधानभवन के सामने निकली परेड का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें हज कमेटी के चेयरमैन व पूर्व मंत्री मोहसिन रजा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बगल में बैठने के लिए पहले से मंच पर मौजूद अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश अंसारी को हटाकर बैठते दिख रहे हैं
इसकी खूब चर्चा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मोहसिन सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन के बाद मंच पर दानिश को दूसरी ओर बैठने के लिए इशारा करते हैं। दोनों के बीच कुछ बातचीत भी होती है। इस दौरान मोहसिन दानिश को हटाकर खुद सोफे पर उपमुख्यमंत्री के बगल में बैठ जाते हैं।
कहा जा रहा है कि मोहसिन ने खुद को कैमरे के फ्रेम में बनाए रखने के लिए ऐसा किया है। इस प्रकरण पर दोनों नेताओं से बात की गई, लेकिन दोनों ने इस मुद्दे पर बोलने से मना कर दिया।
