हर महीने प्रीपेड मीटर से कट रहा पैसा, फिर भी इस सोसाइटी के लोगों को सता रहा बिजली जाने का डर

नोएडा.(मानवीय सोच) यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आरसीटी रीजेंसी पार्क सोसाइटी में कभी भी बिजली जा सकती है. निवासियों ने बिल्डर के मेंटेनेंस विभाग पर चार्ज के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि हमारे प्रीपेड मीटर से हर महीने पैसा कट रहा है, तो बिजली विभाग का पैसा कैसे बाकी हो सकता है? इस बात पर निवासियों ने सोसाइटी में जमकर हंगामा किया. पुलिस ने मामले को शांत करवाया. क्या है मामला चलिए जानते हैं.

सोसाइटी के रहने वाले पुरुषोत्तम कुमार बताते हैं कि हमने हर महीने बिल भरा है. हमारे प्रीपेड मीटर से हर माह पैसे कटे हैं. फिर भी बिजली विभाग के 22 लाख रुपये बकाया कैसे हैं? इसका जवाब न तो बिल्डर दे रहा है और न ही मेंटनेंस वाले दे रहे हैं. पुरुषोत्तम बताते हैं कि इस तरह तो कभी भी हमारी बिजली काट दी जाएगी. हमारे पैसे का कोई हिसाब भी नहीं लग रहा है. ऐसे में हमने पुलिस को भी शिकायत दी है, लेकिन उन्होंने शिकायत नहीं लिखी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *