छात्रवृत्ति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज, ईडी की कार्रवाई

लखनऊ  (मानवीय सोच)  शैक्षणिक संस्थानाें के संचालकों और फिनो पेमेंट बैंक के एजेंटों की मिलीभगत से अंजाम दिए गए छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है। चार दिन पहले दर्ज इसी केस के आधार पर ईडी ने लखनऊ पुलिस से भी मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया था जिसके बाद शुक्रवार को हजरतगंज कोतवाली में ईडी की जांच में आरोपी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश कर सकती है। बताते चलें कि पंजाब में इसी तरह अंजाम दिए गए केंद्र्रीय छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है।

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की तरफ से गरीबों, अल्पसंख्यकों, दिव्यांगों को दी जाने वाली केंद्रीय छात्रवृत्ति की रकम को हड़पने वाले 13 कॉलेज संचालकाें और फिनो बैंक के मैनेजर व चार एजेंटों के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ईडी की जांच में सामने आया है कि लखनऊ स्थित हाईजिया ग्रुप के संचालक इस घोटाले के मास्टरमाइंड हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *