ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मनी लॉन्ड्रिंग केसः दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की पत्नी को राहत

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  दिल्ली सरकार में मंत्री और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन को कोर्ट ने राहत दी है। कोर्ट ने पूनम जैन को एक लाख रुपए के मुचलके पर अंतरिम जमानत दी है। साथ ही कोर्ट अब इस मामले में अगली सुनवाई 20 अगस्त को करेगी।

मालूम हो कि मामले की पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया था। दरअसल ईडी ने कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को 30 म‌ई को गिरफ्तार किया था।

इसी मामले में ईडी ने सत्येंद्र की पत्नी पूनम जैन को भी पूछताछ के लिए 14 जुलाई को पेश होने का समन भेजा था। हालांकि खराब स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पूनम जैन जांच और पूछताछ में शामिल नहीं हो पाई थीं और उन्होंने वक्त मांगा था।

आय से दोगुनी संपत्ति होने का आरोप 
गौरतलब है कि ईडी की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के 2017 के एक मामले पर आधारित है, जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि ‘आप’ नेता और उनकी पत्नी पूनम जैन ने फरवरी 2015 और मई 2017 के बीच ₹1.47 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी। यह उनकी आय के ज्ञात स्रोतों के दोगुने से भी अधिक थी।

 

Scroll to Top