ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बंदरों ने आम के बगीचे में उत्पात मचाया तो उन्हें जहर देकर मार दिया, 9 लोग गिरफ्तार

देहरादून : (मानवीय सोच)  ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में आम के बगीचे में उत्पात मचाने वाले बंदरों को कथित रूप से जहर देकर मारने के आरोप में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि जैतपुर घोसी गांव में स्थित बगीचे की देखरेख करने वाले इन आरोपियों पर भारतीय दंड विधान की धारा 295(क) तथा 11(ठ) पशु क्रूरता अधिनियम एवं 9/51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

उन्होंने बताया कि बंदरों को जहर देकर मारने की शिकायत मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो लोगों की काफी भीड़ एकत्रित थी। पुलिस ने जब आम के पेड़ों व झाड़ियों में तलाश की तो सात बंदरों के अवशेष बरामद हुए। 
आरोपियों को अदालत ने जेल भेजा

अधिकारी के मुताबिक, सोमवार देर शाम गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दुन्का गांव निवासी छोटे खां, इमरान, अफजाल, अनवार, इकरार शाह, नदीम, मुबारिक, मोहम्मद तथा चचैट गांव के रहने वाले इमामुद्दीन के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद अदालत ने जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा इनका आपराधिक इतिहास भी देखा जा रहा है।

Scroll to Top