ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मूनलाइटिंग, जिससे खफा हैं IT कंपनियां

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) बीते कुछ दिनों से देश की दिग्गज आईटी कंपनियां कर्मचारियों की ‘मूनलाइटिंग’ को लेकर सख्त हो रही हैं। इंफोसिस ने ‘मूनलाइटिंग’ को लेकर कर्मचारियों को चेतावनी तक दे डाली है। वहीं, विप्रो के मुखिया रिशद प्रेमजी ने इसे कंपनी के साथ धोखा करार दिया है। अब सवाल है कि आखिर ‘मूनलाइटिंग’ क्या है और कंपनियां क्यों कर्मचारियों के खिलाफ सख्त हो रही हैं।

क्या है मूनलाइटिंग: जब कोई कर्मचारी अपनी नियमित नौकरी के अलावा स्वतंत्र रूप से कोई अन्य काम भी करता है, तो उसे तकनीकी तौर पर मूनलाइटिंग कहा जाता है। आईटी प्रोफेशनल्स के बीच ‘मूनलाइटिंग’ के बढ़ते चलन ने उद्योग में एक नई बहस छेड़ दी है।

इंफोसिस ने दी कर्मचारियों को चेतावनी: कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में कहा है कि दो जगहों पर काम करने या ‘मूनलाइटिंग’ की अनुमति नहीं है। अनुबंध के किसी भी उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगा तथा नौकरी से निकाला भी सकता है। इन्फोसिस ने ‘नो डबल लाइव्स’ नाम से कर्मचारियों को भेजे इंटरनल मेल में कर्मचारी पुस्तिका और आचार संहिता का भी हवाला दिया है।

आईबीएम ने क्या कहा: आईबीएम ने भी मूनलाइटिंग को अनैतिक करार दिया है। आईबीएम के प्रबंध निदेशक (भारत और दक्षिण एशिया) संदीप पटेल ने कहा कि कंपनी में शामिल होने के समय कर्मचारी एक समझौते पर हस्ताक्षर करते हैं कि वे सिर्फ आईबीएम के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘लोग अपने बाकी समय में जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद मूनलाइटिंग करना नैतिक रूप से सही नहीं है।” बता दें कि इससे पहले विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने मूनलाइटिंग को कंपनी के साथ धोखा बताया था। 

क्यों बढ़ा है क्रेज: दरअसल, कोरोना के बाद से टेक इंडस्ट्री में अधिकतर कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। इस माहौल में कई ऐसे कर्मचारी हैं जो अधिक पैसा कमाने के लिए दूसरी कंपनियों के लिए भी काम कर रहे हैं। आईटी कंपनियों का मानना है कि इस वजह से परफॉर्मेंस और कामकाज पर असर पड़ रहा है। वहीं, मूनलाइटिंग को सही ठहराने वाले कर्मचारियों का तर्क है कि कंपनियां सैलरी हाइक या इंसेंटिव आदि पर कंजूसी दिखा रही हैं। यही वजह है कि जब तक संभव है, कर्मचारी नए विकल्प देख रहे हैं। इससे कुछ कमाई हो जाती है।

Scroll to Top