(मानवीय सोच) भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के 13 हजार 272 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 36 मरीजों की मौत हुई। नए आंकड़ों को मिलाकर देश में अब तक 4 करोड़ 43 लाख 27 हजार 890 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, 5 लाख 27 हजार 289 कोविड-19 संक्रमित जान गंवा चुके हैं। फिलहाल, देश में 1 लाख 1 हजार 166 मरीजों का इलाज जारी है।
