ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

धान खरीदी फर्जीवाड़े में FIR, 15 हजार से ज्‍यादा बोरियों में धान के साथ भरी थी बालू

भोपाल : (मानवीय सोच)   कुछ दिनों पहले सरकार ने ऐलान किया कि देश में बीपीएल कार्डधारकों को दिसंबर 2023 तक मुफ्त राशन की सुविधा मिलती रहेगी. ये खबर सुर्खियों में आई, लेकिन बहुत कुछ अंदर दब गया  मसलन मध्य प्रदेश के सतना में खुद सरकारी महकमे की शिकायत पर धान खरीदी फर्जीवाड़े में एफआईआर दर्ज हुई. सतना जिले के शिवराजपुर में धान खरीदी केन्द्र के संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. एसडीओपी भारतेंदु शर्मा बताते हैं, “धान का वजन बढ़ाने के लिये रेत-मिट्टी भरी गई. 15400 बोरी में शासन को 63 लाख का नुकसान हुआ है. विवेचना के उपरांत आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.”

जांच में पाया गया कि 15000 से ज्यादा बोरियों में रखा 6200 क्विंटल से ज्यादा धान अमानक था जिसमें मिट्टी, बालू और पत्थर भरा गया था. खाद्य अधिकारी केके सिंह कहते हैं, “धान की क्वॉलिटी बहुत खराब है. खरीदी में बहुत लापरवाही बरती गई है. बारदाने की तौल कराई गई जिसमें ये स्थिति सामने आई है. मिलावट में पत्‍थर भी मिले हैं. बारदानों में बजरा है, धूल-मिट्टी और कंकर भी उसका पंचनामा तैयार किया गया है.”  

धान खरीदी में ये गोरखधंधा सामने आने के बाद ग्राहकों को किस क्वॉलिटी का चावल मिल रहा है, यह जानने के लिए सरकारी राशन की दुकानों पर पहुंचकर हकीकत जानी, यहां भी ग्राहक निराश नज़र आए. एक ग्राहक राधा इरपाचे ने कहा, “चावल कभी मोटा,  कभी पतला तो कभी गंदा मिल रहा है.कीड़े भी निकल रहे हैं.” शोभा शर्मा ने कहा, “अभी चावल अच्छा मिला है. पहले जो चावल मिला था, उसमें कंकड़ मिले थे.” एक अन्‍य ग्राहक ने कहा, “चावल ज्यादा दे रहे हैं. मोटे-मोटे हैं, इसमें इल्लियों जैसे गुच्छे हैं. इसे खाने में भी दिक्कत होती है.” बता दें राज्य में अब तक 46 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान का उपार्जन हो चुका है. धान खरीदी, मिलिंग से लेकर चावल की गरीबों को उपलब्धतता तक की पूरी प्रक्रिया में कहीं पूरी बोरी में रेत है तो कहीं महीन पत्थर जैसी गड़बड़ी. इश्तेहार से आगे सरकार सोचे तो सब कुछ दिखाई देगा.

Scroll to Top