ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

16 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखी सितारों की रामलीला

अयोध्या  (मानवीय सोच)  मां फाउंडेशन के तत्वावधान में लक्ष्मणकिला में चल रही फिल्मी सितारों की रामलीला में गुरुवार को चौथे भगवान राम के वनवास और चक्रवर्ती नरेश महाराज दशरथ के मृत्यु प्रसंग की लीला का मंचन किया गया। फिल्म अभिनेता गिरिजाशंकर ने अपने अभिनय से पूरे वातावरण को इतना भावुक बना दिया कि दर्शकों के नेत्रों से अश्रु छलक गये। वहीं युवा कलाकार राहुल बूचर ने भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी। मालूम हो कि अभिनेता गिरिजाशंकर जहां राजा दशरथ एवं राहुल भगवान राम की भूमिका का निर्वहन कर रहे थे।

उधर रामलीला के आयोजक बाबी मलिक ने दावा किया कि चार दिनों में दुनिया भर में 16 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने रामलीला को देखा है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय दूरदर्शन व सोशल मीडिया प्लेटफार्म को जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतिम दिन तक इस साल भी दर्शकों की दृष्टि से नया कीर्तिमान स्थापित हो सकेगा। उन्होंने दर्शकों के साथ भारत सरकार व प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि पहले साल 2020 में दस दिनों की रामलीला में कुल 16 करोड़ व 2021 में कुल 22 करोड़ दर्शक मिले थे।

मानवीय मूल्यों की स्थापना में रामायण का बड़ा योगदान: संदीप सिंह
अयोध्या की रामलीला के चौथे दिन प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप कुमार सिंह ने पहुंच कर कलाकारों का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। उन्होंने कहा कि मानवीय मूल्यों की स्थापना ममें रामायण का बड़ा योगदान है। उन्होंने रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने में सभी पात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण थी। उन्होंने कहा कि सूचना क्रांति के युग में सितारों की ओर से दिया गया संदेश युवा पीढ़ी को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया। 

इस मौके पर रामलीला कमेटी के महासचिव शुभम मलिक ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।  मलिक ने इस रामलीला आयोजन में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान गोण्डा सदर के विधायक प्रतीक भूषण सिंह, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक बाबी, अभिनेता गिरिजा शंकर,  राहुल बूचर, राकेश बिंदल व प्रदीप अग्रवाल मौजूद रहे

Scroll to Top