उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) भीषण गर्मी की चपेट में है। बलिया में 4 दिन में 69 की मौत हो चुकी है। मरीज हीट स्ट्रोक, डायरिया, डिहाइड्रेशन के सामने आ रहे हैं।
खुद CM योगी और डिप्टी CM ब्रजेश पाठक अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हैं। लेकिन, अस्पतालों की व्यवस्था ऐसी है कि मरीज और तीमारदार परेशान भटक रहे हैं।
लखनऊ की बात करें तो पिछले 15 दिनों से पारा 40°C से पार है। OPD में पर्चा बनवाने से लेकर गर्मी से परेशान मरीजों को भर्ती कराने तक में जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वहीं अस्पताल प्रशासन सब कुछ दुरुस्त होने के दावे कर रहा है।
