ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दशाश्वमेध घाट के तर्ज पर होगी मां राप्ती की आरती, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

गोरखपुर (मानवीय सोच)  विश्व विख्यात वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा आरती की तरह अब हर शाम शहर के लोग मां राप्ती की आरती देख सकेंगे। आरती के साथ ही यहां सांस्कृति और आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मां राप्ती आरती का शुभारंभ 19 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रचार-प्रसार के लिए काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ॐ कारम् ने वाराणसी की तहर गोरखपुर में भी मां गंगा की आरती कराने का निर्णय लिया है। आरती के लिए राप्ती नदी के गुरु गोरक्षनाथ घाट का चयन किया गया है। जहां प्रतिदिन शाम को मां गंगा की आरती होगी। आरती के साथ ही यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

इसमें स्थानीय कलाकारों के साथ ही देश और विदेश के कलाकार प्रस्तुति देंगे। संस्था की ओर से यहां मास्टर क्लास चलाए जाएंगे, इस क्लास में देश-विदेश के वरिष्ठ कलाकार स्थानीय कलाकारों के कला के विभिन्न क्षेत्रों की शिक्षा देंगे।

इसके अलाव संस्था महीनें में तीन दिन स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन करेगी, इसमें लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही इसी घाट पर हर दिन सुबह संस्था की ओर से योग की शिक्षा भी दी जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर संस्था ने तैयारियां पूरी कर ली है।    

सांस्कृतिक पर्यटन के साथ बढ़ेगा रोजगार

गोरखपुर जिले में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए यहां गुरु गोरक्षनाथ घाट पर प्रतिदिन मां राप्ती की आरती कराने का निर्णय लिया गया है। आरती में आने वाले देश-विदेश के मेहमानों के सुविधा के अनुसार यहां उनके ठहराव की व्यवस्था कराई जा रही है। ताकि मेहमानों के ठहराव से यहां रोजगार को बढ़ावा मिले। साथ ही इससे स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्था ॐ कारम् की ओर से मां राप्ती की आरती के लिए गुरु गोरक्षनाथ घाट का चयन किया गया है। आरती के साथ ही यहां विभिन्न सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ॐ कारम् संस्था के अध्यक्ष नबारुन चटर्जी ने कहा कि सांस्कृति और अध्यात्म से लोगों को जोड़ने के लिए 19 फरवरी से मां राप्ती की आरती शुरू की जा रही है। गुरु गोरक्षनाथ घाट पर होने वाली आरती कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

Scroll to Top