पैसों के लिए इकलौता बेटा बना मां का कातिल: शव को चार दिन तक रखा तख्त के नीचे

गोरखपुर  (मानवीय सोच)  गुलरिया थाना क्षेत्र के शिवपुर शाहबाजगंज में शिक्षक शांति देवी के शव को चार दिन से तख्त के नीचे छुपा के रखा था। बदबू उठने पर वहां पर अगरबत्ती जला दिया करता था। आशंका है कि पैसा के लालच में हत्या कर बेटे ने शव को छुपाया था।

जानकारी के मुताबिक, शिवपुर शाहबाजगंज निवासी राम दुलारे मिश्रा बोदरबार स्थित एक इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। उनकी पत्नी शांति देवी गोरखपुर राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक थी। आशंका है कि पैसे के लालच में बेटे ने मां शिक्षिका की हत्या कर दी। इकलौते बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *