सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र पर लगाए आरोप, अदाणी को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोट रहे

लखनऊ  (मानवीय सोच) कांग्रेस के राज्यसभा सांसद व उप नेता प्रमोद तिवारी ने अदाणी मामले में एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि अदाणी को बचाने के लिए पीएम मोदी लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं। अदाणी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपये है। यह कालाधन किसका है, ये शेल कंपनियां किसकी हैं, यह कंपनियां रक्षा क्षेत्र में काम कर रही हैं तो कोई क्यों नहीं जानता।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रमोद तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि इसमें एक चीनी नागरिक भी शामिल है, वह कौन है? उन्होंने कहा कि अदाणी की लूट, भ्रष्टाचार के मुद्दे को संसद के अंदर उठाने नहीं दिया जाता। सदन की कार्यवाई से भाषण निकाल दिया जाता है। बाहर बोलने पर राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी जाती है। 24 घंटे के अंदर ही उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस जारी कर दिया जाता है। किंतु इससे न तो राहुल न ही कांग्रेस डरने वाली है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार से देश को बचाने की जंग जारी रहेगी। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *