Mpox के डर से देश के सभी एयरपोर्ट पर अलर्ट

दुनिया भर में मंकीपॉक्स के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच केंद्र सरकार ने रविवार को देशभर के सभी एयरपोर्ट और बंदरगाहों को अलर्ट पर रहने को कहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान की सीमाओं से लगने वाले इलाको से मंकीपॉक्स के फैलने का खतरा सबसे ज्यादा है ऐसे में सबको सावधानी बरतनी चाहिए.  इसके अलावा देश में सभी लोगों से अपील की गई है कि यात्रियों को इस वायरस के होने का सबसे ज्यादा खतरा है.

ऐसे में किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्री को मंकीपॉक्स का लक्षण दिखने पर सतर्क रहें. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि मंकीपॉक्स के इलाज के लिए दिल्ली में तीन अस्पतालों को केंद्रीय बनाया गया है. इनमें शामिल हैं राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज शामिल है. इन अस्पतालों में ही एमपॉक्स के पेसेन्ट को क्वारंटीन करके उनका इलाज किया जाएगा. प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने रविवार ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस बार का वायरस और भी ज्यादा विषैला और संक्रामक है.