ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुकेश अंबानी का ऐलान, 75,000 करोड़ के निवेश से पैदा होंगे 1 लाख रोजगार

यूपी  (मानवीय सोच)  यूपी इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ पीएम मोदी ने कर दिया है। इस आयोजन के दौरान तीन दिनों में कुल 34 सत्र होंगे। पहले दिन 10, दूसरे दिन 13 और आखिरी दिन 11 सत्र होंगे। सम्मेलन में 22 केंद्रीय मंत्री और तीन देशों के मंत्री भी शामिल होंगे। यह आयोजन आज से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगा।  यह राज्य सरकार का एक प्रमुख इंवेस्टर्स समिट है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में समृद्धि के स्वर्णिम अध्याय का शुभारंभ हो रहा है।

इस दौरान देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी ने 75,000 करोड़े के प्रोजेक्ट पर भविष्य में काम करने का ऐलान किया है। रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में अगले चार वर्षों में 5जी सेवाएं शुरू करने, रिटेल और नये ऊर्जा कारोबार समेत टेलिकॉम नेटवर्क के विस्तार के लिए 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। उन्होंने ‘उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन’ में कहा कि उनके समूह की दूरसंचार इकाई जियो दिसंबर, 2023 तक पूरे राज्य में 5जी सेवाएं शुरू कर देगी। अंबानी ने कहा कि इसके अतिरिक्त, पेट्रोरसायन से दूरसंचार समूह 10 गीगावॉट नवीकरणीय क्षमता स्थापित करेगा और क्षेत्र में एक जैव-ऊर्जा कारोबार शुरू करेगा।

अंबानी ने कहा कि जब हम आखिरी बार 2018 में समिट में गए थे, तब रिलायंस उत्तर प्रदेश में अपनी यात्रा की शुरुआत ही कर रहा था और हमने योगी जी से वादा किया था कि रिलायंस उत्तर प्रदेश का एक विश्वसनीय भागीदार होगा। कंपनी उस दिन से अब तक उत्तर प्रदेश में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। हमारे निवेश से राज्य में 80,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हुए हैं। आज के निवेश के ऐलान के बाद से राज्य में 1 लाख से अधिक नए रोजगार पैदा होंगे।

Scroll to Top