ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने पर अस्‍पताल में कराया गया भर्ती

मंडल कारागार में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने कड़ी निगरानी में मुख्तार अंसारी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसने डॉक्टरों से बताया कि उसके पेट में कुछ दिनों से तकलीफ है। गैस पास होने में दिक्कत हो रही है।

मामले की जानकारी होने पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रवाल समेत प्रशासनिक अमला व अन्य पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी की। मुख्‍तार का कड़ी निगरानी के बीच उपचार चल रहा है। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कौशल ने बताया कि मरीज ने पिछले चार-पांच दिनों से पेट में दर्द व गैस पास न होने की शिकायत बताई है। डॉक्टरों की देखरेख में उपचार हो रहा है। स्थिति सामान्य बनी है।

छह अप्रैल, 2021 को पंजाब के रोपड़ की रूपनगर जेल से बांदा जेल ट्रांसफर किए जाने के बाद से मुख्तार अंसारी की ओर से जेल अधिकारियों पर कई आरोप लगाए गए। कुछ रोज पहले बाराबंकी और मऊ कोर्ट में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से हुई पेशी में मुख्तार ने खाने में जहर देकर मारने के प्रयास की शिकायत की थी।

खाने में व‍िषाक्‍त पदार्थ देने का लगाया था आरोप

बीते द‍िनों मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने मुख्तार की ओर से जज कमलकांत श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देकर बांदा जेल में जान का खतरा बताया था। बांदा जेल के डिप्टी जेलर ने पेश होकर मुख्तार के बीमार होने की जानकारी दी। जज को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा था कि 19 मार्च 2024 को उन्हें (मुख्तार अंसारी को) जो भोजन दिया गया उसमें कोई विषाक्त पदार्थ था, जिसके खाने से वह गंभीर बीमार हो गए। हाथ-पैर की नसों में बहुत दर्द है। हाथ-पैर ठंडे पड़ रहे हैं।

‘कोई भी अनहोनी हो सकती है’

प्रार्थना पत्र में यह भी लिखा गया था कि 40 दिन पहले खाने में किसी प्रकार का कोई धीमा जहर दिया गया, जिसके चलते खाना चखने वाले जेल स्टाफ की भी तबीयत खराब हो गई थी। बांदा कारागार में जान का खतरा हो गया है। कोई भी अनहोनी हो सकती है। 19 मार्च को फिर खाने में जहर दिया जाना किसी साजिश का हिस्सा है। इसलिए मेडिकल बोर्ड का गठन कराकर इलाज कराया जाए।

Scroll to Top