ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

11वें दिन भी मुख्तार अंसारी से होगी पूछताछ, ED खोज रही इन सवालों के जवाब

प्रयागराज  (मानवीय सोच)  पूर्वांचल के माफिया डॉन पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की ईडी की कस्टडी रिमांड का शनिवार को 11वां दिन है. प्रयागराज स्थित दफ्तर में ईडी की टीम मुख्तार अंसारी से लगातार पूछताछ कर रही है. अब तक 10 दिनों की पूछताछ में ईडी ने बाहुबली मुख्तार अंसारी से कई बिंदुओं पर पूछताछ की है. ईडी ने मुख्तार अंसारी से फरार पत्नी अफशां अंसारी से लेकर, गाजीपुर के नंद गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा कर वेयरहाउस बनाए जाने, विधायक निधि के दुरुपयोग के कथित आरोपों, बाहुबली सांसद अतुल राय से रिश्तों और परिवार व ससुराल की कंपनियों के गठन से लेकर संपत्तियों के बारे में पूछताछ की है.

ईडी ने मनी लांड्रिंग केस में मुख्तार अंसारी को पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी में लिया हुआ है. मुख्तार अंसारी 14 दिसंबर से ईडी की कस्टडी में है. ईडी स्पेशल कोर्ट ने 23 दिसंबर को 5 दिनों की कस्टडी रिमांड बढ़ाई है. इसके तहत अब 28 दिसंबर दोपहर 2:00 बजे तक ईडी की कस्टडी रिमांड में माफिया मुख्तार अंसारी रहेगा. पूछताछ पूरी होने के बाद मनी लांड्रिंग केस में ईडी चार्जशीट दाखिल करेगी. मार्च 2021 में मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया गया था. मनी लांड्रिंग केस में पहले ही मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी और साला सरजीज रजा जेल में बंद है. अब्बास अंसारी चित्रकूट और साला सरजील रजा नैनी सेंट्रल जेल में बंद.

मुख़्तार की संपत्तियां हो सकती हैं जब्त
ईडी के समन जारी करने के बावजूद बयान दर्ज न कराने पर पत्नी अफशां अंसारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. ईडी पूछताछ पूरी होने के बाद मुख्तार अंसारी की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की भी कार्रवाई कर सकती है. वहीं मुख्तार अंसारी के कस्टडी रिमांड में होने की वजह से ईडी का दफ्तर छावनी में तब्दील है. पुलिस के साथ ही यहां पीएसी की भी तैनाती की गई है. मार्च 2021 में मुख्तार अंसारी के खिलाफ 3 मुकदमों को आधार बनाकर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया गया था. इसमें लखनऊ में सरकारी जमीन पर कब्जा, गाजीपुर के नंद गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा कर वेयरहाउस बनाए जाने और विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले को लेकर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया गया है.

Scroll to Top