ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फैंस के साथ बदसलूकी पर मुनव्वर ने आदित्य नारायण पर कसा तंज

मुनव्वर फारुकी ने लगातार ट्रोल हो रहे है आदित्य नारायण पर तंज कसा है। कॉन्सर्ट के दौरान फैंस के साथ बदसलूकी मामले में सिंगर चौतरफा घिरे हुए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उनकी फजीहत हो रही है। वहीं, अब बिग बॉस 17 विनर ने भी पूरे मामले पर चुटकी ली।

मुनव्वर फारुकी एक पॉपुलर भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, जो अपने तेज दिमाग और गजब के ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। अब आदित्य नारायण पर को लेकर उनका तंज लोगों का ध्यान खींच रहा है।

मुनव्वर ने उड़ाई आदित्य की खिल्ली

मुनव्वर फारुकी ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आदित्य नारायण को टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने उदित नारायण के हिट गाने ‘पापा कहते हैं…’ को थोड़ा ट्विस्ट करते हुए लिखा और आदित्य नारायण की खिल्ली उड़ाई।

क्या बोले मुनव्वर फारुकी 

मुनव्वर फारुकी ने अपने पोस्ट में आदित्य नारायण को लेकर कहा, “पापा कहते हैं, बदनाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा कांड करेगा।” कॉमेडियन के इस तंज पर उनके कई फैंस ने रिएक्ट किया है। हालांकि, ज्यादातर लोगों ने मुनव्वर को उनके बिग बॉस के दिन दिलाते हुए आदित्य नारायण को ट्रोल न करने की सलाह दी।

क्या है पूरा मामला 

आदित्य नारायण की फैंस के साथ बदसलूकी का मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक कॉलेज फेस्ट से जुड़ा हुआ है। इवेंट में सिंगर परफॉर्म करने पहुंचे थे। स्टेज पर गाना गाने के दौरान अचानक आदित्य ने नीचे खड़े कुछ फैंस को पहले माइक से मारा और बाद में एक फैन का मोबाइल फोन छीनकर कहीं दूर फेंक दिया। इवेंट से सिंगर का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, वायरल हो गया। फैंस के साथ सिंगर की ऐसी हरकत पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई। आदित्य नारायण का ये वीडियो अभी तक चर्चा में बना हुआ है।

 

Scroll to Top