नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के रिक्त पदों पर 8 जुलाई को मतदान होगा। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 29 रिक्त सदस्य पदों के लिए आठ जुलाई को मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चुनाव के लिए पर्चे 22 जून तक भरे जायेंगे। 26 जून को 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी हो सकती है। प्रतीक चिह्न 27 जून को आवंटित होंगे। मतदान आठ जुलाई को सवेरे 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। जबकि मतगणना 10 जुलाई को होगी।
