ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में बनेगा चंद्रशेखर आजाद के जीवन को समर्पित संग्रहालय

उन्नाव:  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उन्नाव के बदरका में शहीद चंद्रशेखर आजाद को समर्पित संग्रहालय बनाया जाएगा, ताकि लोग उनके जीवन से प्रेरणा लें.

आजादी के नायक रहे चंद्रशेखर आजाद की 117वीं जयंती के अवसर पर उन्नाव के बदरका में लगने वाले मेले में पहुंचे पाठक ने शनिवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को नमन करते हुए कहा, “अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद ने भारत माता को आजाद कराने के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देकर पूरी दुनिया को एक संदेश दिया था.”

पाठक ने कहा, “आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाने का काम हो रहा है और वैश्विक पटल पर भारत तेजी से प्रगति कर रहा है.” उन्होंने कहा कि बदरका में आजाद को समर्पित संग्रहालय बनाया जाएगा, ताकि लोग उनके जीवन से प्रेरणा लें.

बाद में पाठक ने ट्वीट किया, “चंद्रशेखर आजाद अमर रहें. वीरता और साहस के पर्याय, अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की 117वीं जयंती के अवसर पर उनके पावन ग्राम बदरका (उन्नाव) में आयोजित उत्सव में शामिल हुआ.”

चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को हुआ था. बदरका उनके पिता पंडित सीताराम तिवारी का पैतृक गांव था. आजादी की लड़ाई लड़ते हुए चंद्रशेखर आजाद ने 27 फरवरी 1931 को प्रयागराज में एक मुठभेड़ में ब्रिटिश हुकूमत के तीन पुलिसकर्मियों को मार गिराया था और जब उनके पास आखिरी गोली बची थी तो उन्होंने खुद को गोली मार ली थी. 

पाठक ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन से जुड़ी स्‍मृतियों को सहेजने पर जोर दिया. उन्होंने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज कसते हुए इसे ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ करार दिया. पाठक ने कहा कि कांग्रेस बुरी तरह से टूट चुकी है.

Scroll to Top