ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने खोला मोर्चा, कहा- अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार

यूपी  (मानवीय सोच)   गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वेक्षण कराने के योगी सरकार के फैसले के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मोर्चा खोल दिया है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मदरसों के सर्वेक्षण के फैसले को असंवैधानिक करार देते हुए इसे मुसलमानों के प्रति सरकार का पक्षपातपूर्ण रवैया करार दिया है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि आरएसएस की विचारधारी की प्रतिनिधि पार्टी केंद्र और कई राज्यों में है जो खुले तौर पर मुसलमानों के खिलाफ नकारात्मक विचार रखती है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी की तरफ से जारी प्रेस नोट में पीएम मोदी को लेकर कहा कि पीएम संविधान की बात करते हैं लेकिन कई राज्यों में उनकी पार्टी की सरकार बिलकुल विपरीत व्यवहार करती है।

दूसरी तरफ जमीयत उलमा-ए-हिन्द ने भी मदरसों के सर्वे के फैसले को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को जमीयत उलमा-ए-हिन्द की दिल्ली में अहम बैठक हुई जिसमें सभी जिलों में मौजूद 150 मदरसों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में तीन बातों पर सहमति बनी। पहली ये कि इस मुद्दे को लेकर योगी सरकार से मिलकर बात की जाएगी।

दूसरी मदरसों से जुड़े सभी मामलों को देखने के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया जाएगा और तीसरी कि मदरसों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।  गौरतलब है कि योगी सरकार ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से सभी जिलों में संचालित गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की रिपोर्ट एक महीने के भीतर देने को कहा है। जमीयत उलमा-ए हिंद योगी सरकार के इस फैसले का विरोध कर रही है। 

Scroll to Top