ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पहाड़ चढ़कर मुस्लिमों ने देवी-देवताओं की मूर्तियों को पहुंचाया मंदिर

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  जम्मू कश्मीर के डोडा में सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम हुई है। यहां 700 किलोग्राम तक वजन की मूर्तियों को हिन्दू मंदिर में पहुंचाने के लिए मुस्लिम लोग भी आगे आए। जानकारी के अनुसार, मुस्लिमों ने हिन्दू धर्म के लोगों के साथ कदम मिलाते हुए पहाड़ चढ़कर मूर्तियों को मंदिर तक पहुंचाया।

मामला भद्रवाह-डोडा राजमार्ग से तीन किलोमीटर दूर पहाड़ी की चोटी पर स्थित कुरसारी में बना शिव मंदिर का है। इस मंदिर की पुर्नस्थापना के लिए 500 किलोग्राम से 700 किलोग्राम वजन और ग्रेनाइट से बनी छह मूर्तियों को राजस्थान से खरीदा गया है। शिव मंदिर समिति के मुताबिक, सड़क की अनुपलब्धता के कारण मूर्तियों के परिवहन को एक कठिन कार्य बना रही थी।

नापाक मंसूबों के झांसे में नहीं आने वाले
इस कठिनाई को भांपते हुए कुरसारी पंचायत के सरपंच साजिद मीर ने न केवल सड़क निर्माण के लिए पूंजीगत व्यय बजट से ₹4.6 लाख आवंटित किए, बल्कि अपने समुदाय के 150 ग्रामीणों को भी मदद करने के लिए कहा।  पीटीआई के बात करते हुए मीर ने कहा, “यह हमारी संस्कृति है और ये हमारे मूल्य हैं जो हमें विरासत में मिले हैं। यही कारण है कि हम उन लोगों के नापाक मंसूबों के शिकार नहीं हुए जो हमें धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश करते हैं। आज हमने फिर से दिखाया है कि हम एकजुट हैं।”

चार दिनों में, दोनों समुदायों के लोगों ने मूर्तियों को मंदिर तक ले जाने के लिए मशीनों और रस्सियों का इस्तेमाल किया, जहां उन्हें 9 अगस्त को एक धार्मिक समारोह में स्थापित किया जाएगा। मीर ने कहा, “हम अपने काम को लेकर उत्साहित हैं। सेना की स्थानीय इकाई, सड़क निर्माण कंपनियां और नागरिक प्रशासन भी मदद को आगे आए हैं और अपना पूरा समर्थन दिया।”

शिव मंदिर समिति ने की तारीफ
शिव मंदिर समिति मुस्लिम पड़ोसियों के काम को पूरा करने में उनके हावभाव और उत्साह के लिए प्रशंसा कर रही है। मंदिर समिति के अध्यक्ष रविंदर परदीप ने कहा, “हमारे पड़ोसियों के प्यार और स्नेह को देखकर खुशी होती है, जिन्होंने हमें ताकत दी। हमने मूर्तियों के परिवहन के प्रबंधन के लिए पिछले चार दिनों में कड़ी मेहनत की, जो एक समय में असंभव काम लग रहा था।”

 

Scroll to Top