लोकसभा चुनाव में सपा के लिए खतरे की घंटी, मुस्लिमों ने खूब उड़ाई पतंग

मेरठ  (मानवीय सोच)  निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी की साइकिल से फिसलता नजर आ रहा मुस्लिम मतदाता सपा को आगामी लोकसभा चुनाव में भी पसीना ला सकता है। नगर निगम चुनाव में मुस्लिम समाज अपनी अहमियत दिखाने के लिए सपा के महापौर प्रत्याशी पद पर साइकिल छोड़ पतंग उड़ाता नजर आया। अधिकांश मुस्लिम इलाकों में साइकिल रेंगती नजर आई। कुछ ही मुस्लिम वार्डों में जहां सपा का मजबूत पार्षद प्रत्याशी रहा, वहीं पर कुछ रुझान नजर आया।

शहर में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या साढ़े चार लाख के आसपास बताई जाती है। मुस्लिम इस तरह साइकिल का साथ छोड़ देंगे, ये सपा नेताओं के लिए आश्चर्य भरा है। निकाय चुनाव में मुस्लिमों की साइकिल से दूरी आगामी लोकसभा चुनाव पर असर डाल सकती है। मुस्लिम बहुल इलाकों जिनमें रशीदनगर, लिसाड़ी रोड, लक्खीपुरा, समर गार्डन, चमड़ा पैठ, ढ़वाई नगर, जाकिर कॉलोनी, कोतवाली, हापुड़ अड्डा, हापुड़ रोड, घंटाघर, गुदड़ी बाजार, शाहपीर गेट, श्यामनगर और शास्त्रीनगर के मुस्लिम मतदाता सपा की बजाय एआईएमआईएम पार्टी की तरफ लामबंद होता नजर आया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *