ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : के. एन. त्रिपाठी का नामांकन पत्र खारिज

नई दिल्ली: (मानवीय सोच)  झारखंड के पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी के कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र को शनिवार को खारिज कर दिया गया, जिससे अब पार्टी के नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला होगा. तीनों नेताओं ने शुक्रवार को नामांकन पत्र भरा था. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है और उम्मीदवारों की अंतिम सूची उसी दिन शाम पांच बजे जारी की जायेगी.

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 20 फॉर्म मिले तथा उनमें से चार को खारिज कर दिया गया है क्योंकि हस्ताक्षर में दोहराव था या इसका मिलान नहीं हो रहा था.

गौरतलब है कि खड़गे ने 14 फॉर्म भरे थे, जबकि थरूर ने पांच और त्रिपाठी ने एक फॉर्म भरा था.

मिस्त्री ने कहा कि त्रिपाठी का फॉर्म खारिज कर दिया गया है, क्योंकि उनके एक प्रस्तावक के हस्ताक्षर का मिलान नहीं हुआ और एक अन्य प्रस्तावक के हस्ताक्षर में दोहराव था.

उन्होंने कहा कि आठ अक्टूबर तक फॉर्म वापस लेने के लिए सात दिन का समय है और इसके बाद तस्वीर साफ हो जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर कोई उम्मीदवार नामांकन वापस नहीं लेता है तो मतदान कराया जाएगा.

खारिज किया गया एक फॉर्म त्रिपाठी का था. मिस्त्री ने हालांकि इस संबंध में बताने से इनकार कर दिया कि खारिज किये गये तीन अन्य फॉर्म किसने दाखिल किये थे.

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए और मुख्य चुनाव प्राधिकरण द्वारा जारी वैध नामांकन की सूची साझा करते हुए, थरूर ने ट्वीट किया, ‘यह जानकर खुशी हुई कि जांच के बाद, खड़गे और मैं कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए दोस्ताना प्रतियोगिता में भाग लेंगे. ऐसी कामना है कि पार्टी और हमारे सभी सहयोगियों को इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया से लाभ मिले!’

पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक थी.

अगर जरूरत पड़ी तो मतदान 17 अक्टूबर को होगा. मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा.

Scroll to Top