अयोध्या (मानवीय सोच) नरसिंह मंदिर के पुजारी राम शंकर दास ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। पुजारी ने आत्महत्या का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर चलाया।
आत्महत्या से पहले पुजारी ने रायगंज चौकी इंचार्ज पर दो लाख रुपये मांगने के आरोप लगाए।
जनवरी माह से इसी मंदिर के महंत भी लापता हैं। पुलिस अभी तक उनका पता नहीं लगा सकी है। मृतक पुजारी के खिलाफ कुछ दिन पहले एक मुकदमा दर्ज हुआ था।
