NCERT ने साइंस के सिलेबस से हटाई चार्ल्‍स डार्विन की एवोल्‍यूशन थ्‍योरी

नई दिल्‍ली  (मानवीय सोच) साइंस के सिलेबस से दुनिया के सबसे महान वैज्ञानिकों में से एक चार्ल्‍स डार्विन की एवोल्‍यूशन थ्‍योरी को अब पर्मानेंट तौर पर हटाने का फैसला किया है. भारत भर के 1,800 से अधिक वैज्ञानिकों, शिक्षकों और विज्ञान के प्रति उत्साही लोगों ने कक्षा 9 और 10 के लिए विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों से डार्विन के विकास के सिद्धांत को हटाने की निंदा करते हुए NCERT को एक खुले पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. 

ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी ने एक प्रेस स्‍टेटमेंट जारी किया जिसमें ‘कोर्स से थ्‍योरी ऑफ एवोल्‍यूशन के खिलाफ एक अपील’ शीर्षक वाला पत्र शामिल है इस पर भारतीय विज्ञान संस्थान, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जैसे बड़े वैज्ञानिक संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा. हस्ताक्षर किए गए हैं. 

वैज्ञानिक समुदाय ने माना ‘शिक्षा का उपहास’
स्कूली शिक्षा पर केंद्र और राज्य सरकारों को सलाह देने वाली सरकारी संस्था नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने Covid-19 महामारी के बाद छात्रों पर बोझ को कम करने के लिए कोर्स को तर्कसंगत बनाने की कवायद की थी.इसके चलते, विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के अध्याय 9, ‘आनुवांशिकता और विकास’ को ‘आनुवंशिकता’ से बदल दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *