(मानवीय सोच) : भारत और इंडिया नाम को लेकर लंबे वक्त से एक बवाल जारी है. इस मुद्दे पर देश दो हिस्सों में बंटा हुआ है. इस बीच एनसीईआरटी की कमेटी ने अपनी किताबों में मौजूदा इंडिया नाम को भारत से बदलने की सिफारिश कर दी है. ऐसे में अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो एनसीईआरटी की किताबों में इंडिया की जगह देश का नाम भारत लिखा होगा
इससे पहले जी20 की बैठक के दौरान राष्ट्रपति द्वारा आयोजित डिनर के निमंत्रण में इंडिया की जगह भारत का प्रयोग किया गया था. इस मामले में पीटीआई ने जानकारी दी है कि एनसीईआरटी के इस पैनल की अध्यक्षता सी.आई. ईसाक कर रहे हैं. इस कमेटी ने स्कूल पाठ्य-पुस्तकों में से इंडिया नाम को भारत से बदलने की सिफारिश की है. इतना ही नहीं, इस समिति ने ‘प्राचीन इतिहास’ का नाम बदलकर ‘क्लासिकल हिस्ट्री’ रखने की सिफारिश भी की है.
