महाराष्ट्र : (मानवीय सोच) रविवार को बड़ा पॉलिटिकल डेवलपमेंट हुआ। राकांपा के अजित पवार ने दोपहर ढाई बजे शिवसेना के एकनाथ शिंदे की सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान राजभवन में शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडवणीस मौजूद थे।
अजित पवार 8 विधायकों छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल, धर्मराव अत्राम, सुनील वलसाड, अदिति तटकरे और हसन मुश्रीफ के साथ दोपहर करीब 2 बजे राजभवन पहुंचे थे। 3 बजते-बजे इन सभी को मंत्री पद की शपथ दिला दी गई। अजित समेत बाकी विधायक शरद पवार के पटना में विपक्षी एकता बैठक में मंच साझा करने और राहुल गांधी के साथ सहयोग करने के एकतरफा फैसले से नाराज थे।
