ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुप्रिया और कंगना विवाद के बीच NCW प्रमुख ने सोनिया गांधी से की कार्रवाई की मांग

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौट पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणी की राष्ट्रीय महिला आयोग ने निंदा की है। NCW प्रमुख रेखा शर्मा ने सोनिया गांधी से कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग
रेखा शर्मा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से कंगना के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पार्टी और नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणी को लेकर एक्शन में NCW
रेखा शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक महिला, दूसरी महिला के खिलाफ ऐसी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस टिप्पणी को बहुत ही गंभीरता से लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि दो नेताओं ने एक्स पर एक ही तरह की बात की है। उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने इस तरह की बात से इनकार किया और कहा कि उन्होंने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया है।

सोनिया गांधी करें कार्रवाई- रेखा शर्मा
NCW प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि उन्हें कंगना से माफी मांगनी चाहिए। वह अपनी पार्टी के बड़े नेता हैं और उन दोनों से बेहतर आचरण की उम्मीद है। मुझे उम्मीद है कि सोनिया गांधी उन दोनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कहा कि कंगना ने गरिमापूर्ण रुख अपनाते हुए अपना जवाब दिया है। इस मामले में चुनाव आयोग को पहले ही एक शिकायत भेजी जा चुकी है।

क्या है मामला?
बता दें कि कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से कंगना रनौट के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट किया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दिया और सफाई देते हुए कहा था कि वह कभी भी किसी महिला के बारे में इस तरह की निजी और अशोभनीय टिप्पणी नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि मेरा अकाउंट कई लोग इस्तेमाल करते हैं, उनमें से किसी ने ये पोस्ट किया है।

Scroll to Top