ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

NEET UG काउंसलिंग आज से शुरू

नई दिल्ली (मानवीय सोच) : अखिल भारतीय कोटा (AIQ) राउंड 1 नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2021) काउंसलिंग के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी NEET UG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन 19 से 24 जनवरी तक ओपन रहेगी। NEET UG AIQ राउंड 1 आवेदन के बाद, उम्मीदवारों को 20 जनवरी से 24 जनवरी के बीच विकल्प भरने होंगे। जहां उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन 25 जनवरी से 26 जनवरी के बीच संस्थानों द्वारा किया जाएगा, वहीं राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम  29 जनवरी को घोषित हो सकता है। ऐसे में जो उम्मीदवार कल आवेदन करने जा रहे हैं, वह मेडिकल काउंसलिंग से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में जान लें।

आवेदन करने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान:-

– अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को mcc.nic.in पर आवेदन करना होगा। ग्रेजुएट मेडिकल सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदकों को अपने NEET 2021 स्कोरकार्ड पर छपे रोल नंबर, आवेदन संख्या, नाम, माता का नाम और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी।

– NEET 2021 काउंसलिंग आवेदन को तब पूरा माना जाएगा जब आवेदक NEET UG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए फीस का भुगतान करेंगे।

– आवेदकों को उस कॉलेज या संस्थान की पसंद को भरना होगा और वरीयता देनी होगी, जिसमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं।

– MCC उम्मीदवारों के लिए नीट 2021 सीट आवंटन सूची जारी करेगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें कौन सा कॉलेज आवंटित किया गया है। उम्मीदवारों को  तारीखों के भीतर NEET सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा।

– NEET 2021 काउंसलिंग के अंतिम चरण में, उम्मीदवारों को प्रवेश औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए अपने NEET आवंटन पत्र 2021 के साथ आवंटित कॉलेज को रिपोर्ट करना होगा।

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

– नीट पीजी 2021 मार्कशीट

– नीट पीजी 2021 एडमिट कार्ड

– जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

– राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र

– शैक्षिक प्रमाण पत्र (कक्षा 12 की मार्कशीट और कक्षा 10 की मार्कशीट)

– पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

– आधार कार्ड और एक अन्य आईडी प्रूफ

इस साल MCC NEET PG 2021 के लिए AIQ काउंसलिंग के 4 राउंड आयोजित करेगा: AIQ राउंड 1, AIQ राउंड 2, AIQ मॉप-अप राउंड और AIQ स्ट्रे वेकेंसी राउंड। इसके अलावा, 2020 में किए गए AIQ के दूसरे राउंड के पूरा होने के बाद कोई भी सीट संबंधित राज्यों को वापस नहीं की जाएगी।

Scroll to Top