ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं नेहा सिंह राठौर, एक और गीत पर नोटिस जारी

यूपी  (मानवीय सोच) यूपी में का बा सीजन टू पर कानपुर पुलिस की नोटिस पाने वाली नेहा सिंह राठौर को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पति के अनुसार ज्यादा साक्षात्कार के चलते दिक्कत हुई। नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में तीन घंटे भर्ती होने के बाद वापस आईं नेहा ने ट्वीट कर कहा कि हम आह भी भरते हैं तो पा जाते हैं नोटिस, वो कत्ल भी करते तो चर्चा नहीं होती। उन्होंने अपने बेरोजगारी गीत को लेकर भी नोटिस जारी करने की चुनौती दी है।

बीते दिनों कानपुर पुलिस ने नेहा के अंबेडकरनगर स्थित ससुराल और नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर उनके गीत को लेकर नोटिस थमाया था। इसके बाद से ही देश भर में समर्थन और विरोध के स्वर तेज हो चले हैं। इस बीच शुक्रवार को खबर आई कि नेहा की तबीयत बिगड़ गई है। दरअसल नेहा के सोशल मीडिया अकाउंट से अस्पताल में उनके भर्ती होने की फोटो पोस्ट हुई। इसमें लिखा गया कि डाक्टरों ने स्ट्रेस लेने से मना किया है। यह पोस्ट होते ही नेहा को लेकर चर्चाएं फिर बढ़ चलीं।

इस बीच उनके पति हिमांशु ने बताया कि नेहा की तबीयत गुरुवार को बिगड़ी थीं। इस पर उन्हें दोपहर बाद तीन घंटे तक नई दिल्ली के मुखर्जीनगर स्थित हंस हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। हिमांशु के अनुसार लगातार साक्षात्कार के चलते उन्हें दिक्कत हुई। बताया कि अब वो आवास पर हैं। तबीयत पूरी तरह ठीक है। का बा सीजन टू पर कानपुर पुलिस की नोटिस पाने वाली नेहा सिंह राठौर को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पति के अनुसार ज्यादा साक्षात्कार के चलते दिक्कत हुई। नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में तीन घंटे भर्ती होने के बाद वापस आईं नेहा ने ट्वीट कर कहा कि हम आह भी भरते हैं तो पा जाते हैं नोटिस, वो कत्ल भी करते तो चर्चा नहीं होती। उन्होंने अपने बेरोजगारी गीत को लेकर भी नोटिस जारी करने की चुनौती दी है।

बीते दिनों कानपुर पुलिस ने नेहा के अंबेडकरनगर स्थित ससुराल और नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर उनके गीत को लेकर नोटिस थमाया था। इसके बाद से ही देश भर में समर्थन और विरोध के स्वर तेज हो चले हैं। इस बीच शुक्रवार को खबर आई कि नेहा की तबीयत बिगड़ गई है। दरअसल नेहा के सोशल मीडिया अकाउंट से अस्पताल में उनके भर्ती होने की फोटो पोस्ट हुई। इसमें लिखा गया कि डाक्टरों ने स्ट्रेस लेने से मना किया है। यह पोस्ट होते ही नेहा को लेकर चर्चाएं फिर बढ़ चलीं।

इस बीच उनके पति हिमांशु ने बताया कि नेहा की तबीयत गुरुवार को बिगड़ी थीं। इस पर उन्हें दोपहर बाद तीन घंटे तक नई दिल्ली के मुखर्जीनगर स्थित हंस हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। हिमांशु के अनुसार लगातार साक्षात्कार के चलते उन्हें दिक्कत हुई। बताया कि अब वो आवास पर हैं। तबीयत पूरी तरह ठीक है।

Scroll to Top