ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दीपक हत्याकांड में नया मोड़, आईजी ने बागपत पुलिस को सौंपी जांच

मेरठ  (मानवीय सोच)  परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के बेटे दीपक त्यागी की हत्या के मुकदमे की विवेचना बागपत में ट्रांसफर हो गई है। शुक्रवार को बागपत एसओजी टीम खजूरी गांव में पहुंची और जांच करनी शुरू कर दी।

दीपक त्यागी की हत्या के खुलासे पर पीड़ित परिवार ने सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि परीक्षितगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी को बचाने के लिए इस हत्याकांड का खुलासा गलत किया है। इसको लेकर पीड़ित परिवार में गुस्सा है और कई दिनों से खजूरी गांव में धरना जारी है।

पीड़ित परिवार में सही हत्यारों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और पुलिस पर कार्रवाई के साथ-साथ मुकदमे की जांच एसपी बागपत नीरज जादौन से कराने की मांग की थी। यह सभी मांगें आठ अक्तूबर तक पूरी न होने पर ग्रामीणों ने नौ अक्तूबर को महापंचायत का एलान किया हुआ है। जिसके चलते आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने मेरठ पुलिस से विवेचना हटाकर एसपी बागपत को सौंप दी।

शुक्रवार को बागपत एसओजी प्रभारी तपेश्वर सागर अपनी टीम को लेकर खजूरी गांव में पहुंच गए। पूरी घटना का क्राइमसीन कराया और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पीड़ित परिवार ने जिन-जिन लोगों पर हत्या करने का शक जताया है। उन सभी से दोबारा से बागपत पुलिस पूछताछ करेगी।

Scroll to Top