ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएचसी पर भर्ती नवजात को जंगली जानवर ने नोंचा, मौत, डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान

धानेपुर  (मानवीय सोच)  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पर स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से नवजात को जंगली जानवर के नोचे जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि नवजात को ऑक्सीजन लगाने की बात कहकर प्रसूता से अलग रखा गया, जहां रात में किसी जानवर ने नवजात का मुंह नोच लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचानामा करवाकर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच करने के लिए सीडीओ व सीएमओ की अगुवाई में जांच टीम गठित की है। पीड़ित की तहरीर पर वार्ड में तैनात अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध थाना धानेपुर में गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

मुजेहना के ग्राम पंचायत बछईपुर के मजरा चैनवापुर निवासी मो. हारुन ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन सायरा बानो को प्रसव पीड़ा होने पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां देर रात सामान्य प्रसव से बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए डॉक्टर ने बताया कि इसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है, ऑक्सीजन पर रखना पड़ेगा। उन्होने नवजात को प्रसूता से अलग कक्ष में ऑक्सीजन लगाकर भर्ती करवा दिया। तीमारदारों को बाहर रहने को कहा गया। रविवार की सुबह स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि उसके बच्चे की मौत हो चुकी है, शव को घर ले जाओ। परिजनों ने जब नवजात का शव लिया तो उसके मुंह व चेहरे पर किसी जानवर के काटे जाने का निशान पाया गया तथा नवजात का चेहरा रक्तरंजित था।

सीएचसी अधीक्षक सुमन मिश्रा से शिकायत करने पर उल्टे पीड़ितो को ही उचित देखभाल न करने का दोषी बता दिया गया। पीड़ित परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचानामा करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर प्रसव केंद्र पर रात में ड्यूटी करने वाले कर्मियों के खिलाफ गैरइरादत हत्या का केस दर्ज किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमन मिश्रा ने आरोपों को निराधार बताते हुए बच्चे की मौत ऑक्सीजन की कमी से होने की बात बताई।

सीडीओ व सीएमओ की अगुवाई में टीम कर रही जांच
सीएचसी पर भर्ती नवजात की मौत के मामले की जानकारी होते ही जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने सीडीओ व सीएमओ की अगुवाई में टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया। सुबह ही सीडीओ गौरव कुमार, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा सहित आधा दर्जन अधिकारियों ने सीएचसी पर पहुंचकर छानबीन करनी शुुरु कर दी। सीडीओ व सीएमओ के साथ, डिप्टी सीएमओ डॉ. टीपी जायसवाल, एसीएमओ आदित्य वर्मा, डीसी मनरेगा संतकुमार, कार्यक्रम अधिकारी ओपी यादव सीएचसी पर पहुंचकर अधीक्षक, स्वास्थ्यकर्मियों व अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों व तीमारदारों के बयान लिए।

डिप्टी सीएम ने जांच करवाकर कार्रवाई के दिए निर्देश
मुजेहना सीएचसी का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल खबर को संज्ञान में लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तत्काल प्रभाव से सीएमओ को घटना स्थल पर पहुंचने तथा डीएम को मामले की जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सपा सुप्रीमो ने साधा निशाना, भेजी सहायता राशि

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मुजेहना सीएचसी पर नवजात के जंगली जानवर से काटे जाने की घटना की निंदा की। उन्होने ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं को शर्मनाक व असुरक्षित बताया। सपा प्रमुख के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सहायता राशि सौंपी। सपा के पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू व सपा नेता सूरज सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर दुख जताया तथा पीड़ित परिजनों को पचास हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी।

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार का कहना है कि सीएचसी पर नवजात के जंगली जानवर के नोचे जाने का मामला प्रथम दृढ़या गंभीर लग रहा है। पूरे मामले की जांच के लिए सीडीओ व सीएमओ की अगुवाई में टीम गठित कर दी गई है। जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top