ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तीन वर्षों से असाध्य रोग से पीड़ा झेल रही इस बिटिया को इलाज के लिए खबरें आजतक लाइव फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  सामाजिक कार्य व मीडिया उत्थान के क्षेत्र में कार्य कर रहे एनजीओ “खबरें आजतक लाइव फाउंडेशन” द्वारा वुधवार को एक गरीब घर की पीड़ित बीमार बिटिया के असाध्य रोग के इलाज हेतु उक्त फाउंडेशन के संस्थापक, अध्यक्ष व स्वतंत्र पत्रकार विनोद कुमार गुप्ता द्वारा 5100 सौ रूपये का आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ ही बिटिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना किया गया। बताते चलें कि नगर पंचायत सिकन्दरपुर के बालूपुर रोड वार्ड नंबर 5 निवासी महेंद्र प्रसाद की 15 वर्षीय बिटिया चन्दा कुमारी विगत 3 वर्षों से शरीर दर्द के एक असाध्य रोग से पीड़ित है। परिजनों के अनुसार पीड़ित बिटिया के शरीर के सभी जोड़ो में जब असहनीय दर्द शुरू होता है, तो पीड़ित बिटिया दर्द के मारे रोने, चिल्लाने व छटपटाने लगती हैं। परिजनों द्वारा बिटिया चन्दा कुमारी का बीतें ढ़ाई वर्षों मे कई शहरों के कई बड़े अस्पतालों में लाखों रूपये खर्च कर इलाज कराया गया पर ना तो सही बीमारी का पता चल सका ना ही पीड़िता चन्दा कुमारी को कोई विशेष लाभ मिला। बल्कि इलाज कराते कराते पीड़िता के परिजन आर्थिक रूप से भी बहुत ही ज्यादा बदहाल हो गए। हालात ये हो गए कि धनाभाव के कारण परिजन पीड़ित बिटिया को अब घर पर ही रखकर इधर उधर से छोटा मोटा इलाज कराने को विवश है। परिजनों ने बताया कि 24 घंटे में दो से तीन बार बिटिया को शरीर के जोड़ों में दर्द का दौरा पड़ता है। पीड़ित बिटिया के पिता महेन्द्र प्रसाद परिवार की आजीविका चलाने के नाम पर बलिया मार्ग पर गुमटी मे एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। पीड़ित परिवार की इस आर्थिक परेशानी का पता चलते ही उक्त फाउंडेशन के संस्थापक, अध्यक्ष व स्वतंत्र पत्रकार विनोद कुमार गुप्ता ने तत्काल पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सहयोग राशि प्रदान किया तथा भविष्य मे भी सहायता करने की बात कहीं। उन्होंने क्षेत्र के समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों से भी अपील किया कि वह पीड़ित परिवार के इस मुश्किल घड़ी में बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान करें। क्योंकि किसी के दुख में काम आना या किसी के दुख या परेशानी को कम करने का प्रयास मात्र ही सच मायनों में जनसेवा, समाजसेवा व राष्ट्रसेवा है।

Scroll to Top