ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

NHM UP Application 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 5000 पदों पर आवेदन करने की आज आखिरी तारीख

नई दिल्ली (एनएचएम यूपी एप्लीकेशन 2021)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, यूपी (यूपी एएनएम भर्ती 2021) ने एएनएम पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2021 से चल रही है और आवेदन की आखिरी तारीख आज है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है। वे आज यानी 30 सितंबर 2021 को मध्यरात्रि 12 बजे से पहले आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कुल 5000 रिक्तियां भरी जानी हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत अधिसूचना पढ़ने के बाद ही इन पदों के लिए आवेदन करें। नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा, अन्यथा इसे अस्वीकार भी किया जा सकता है।

NHM UP Application 2021: इतने पद आरक्षित हैं
सामान्य श्रेणी – 2484
ओबीसी श्रेणी – 1381
एससी श्रेणी – 1066
एसटी श्रेणी – 69
ईडब्ल्यूएस – 463

एनएचएम यूपी आवेदन 2021: शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास राज्य सरकार नर्सिंग काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से सहायक नर्सिंग और मिडवाइफ में दो वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए. ऊपरी आयु सीमा में ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 3 साल और एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5 साल की छूट है।

NHM UP Application 2021: मिलेगा इतना मानदेय
जारी अधिसूचना के अनुसार इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 12,128 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा. उम्मीदवारों की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की जाएगी।

 

एनएचएम यूपी एप्लीकेशन 2021: इन तारीखों का रखें ध्यान
आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 15 सितंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 30 सितंबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – upnrhm.gov.in

नोटिफिकेशन यहां देखें

 

Source

Scroll to Top