ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

NHM ने जारी किया लाखों का बजट , दो बार लगेगा डेंटल कैंप

अब दांतों के इलाज के लिए मरीजों को बड़े सरकारी अस्पताल व चिकित्सा संस्थान की दौड़ नहीं लगाई पड़ेगी। दांतों के इलाज की सुविधा उनके घर के नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर ही मुहैया होगी। हर माह दांतों की जांच संबंधी दो विशेष शिविर लगेंगे।

इसके लिए एनएचएम की ओर से सीएमओ को 30 लाख रुपए का बजट जारी कर दिया गया है। राजधानी के शहरी क्षेत्र में 8 और ग्रामीण में 12 सीएचसी संचालित हो रहीं हैं। अभी तक सभी सीएचसी में दांतों का इलाज की सुविधा नहीं है।

राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनओएचपी) के तहत यह शिविर राजधानी के सभी 20 सीएचसी पर लगेंगे। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक प्रत्येक सीएचसी पर माह में दो बार विशेष शिविर लगाने के लिए एनएचएम की ओर से पहले चरण में 30 लाख रुपए के बजट का आवंटन किया गया है।

शिविर नवंबर से मार्च 2025 तक लगने के लिए धनराशि आवंटित की गई है। प्रत्येक शिविर के लिए हर सीएचसी के लिए 15 हजार रुपए तय किए गए हैं। शिविर का आयोजन चिकित्सा अधीक्षक के निर्देश पर सीएचसी पर कार्यरत संविदा व स्थायी डेंटल सर्जन और डेंटल हाईजीनिस्ट माइक्रोप्लॉन बनाते हुए करेंगे। शिविर लगने की जानकारी एवं रिपोर्टिंग सीएमओ कार्यालय को करनी होगी।

Scroll to Top