ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

परिवहन निगम की बसों की रात्रि सेवाएं एवं ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग फिर बहाल

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग एवं रात्रि सेवाओं की व्यवस्था फिर बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि अब मौसम में सुधार रह रहा है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन बुकिंग जरूरी है।

ज्ञातव्य हो कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने कोहरे के कारण 15 दिसम्बर 2022 से रोडवेज बसों के लिए रात्रिकालीन सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग निलंबित कर दी थी। मौसम की स्थिति में अब सुधार को देखते हुए यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने परिवहन मंत्री से रात्रि सेवा की बसों का संचालन एवं टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने के लिए मार्गदर्शन लेते हुए उनके निर्देशों के अनुपालन में रात्रि सेवा जिन्हें पहले कोहरे की स्थिति के कारण रोक दिया गया था। उन्हें बहाल कर दिया गया है एवं उन सभी रात्रिकालीन सेवाओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग अब प्रारम्भ कर दी गई है। 

गौरतलब है कि कोहरे के कारण हो रही दुघर्टनाओ के दृष्टिगत रात में बसों का संचालन नियंत्रित कर दिया गया था। दयाशंकर सिंह ने बताया कि जान माल की क्षति को बचाया जा सके, इसलिए रात्रिकालीन सेवाओं को एक माह के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया था, परंतु अब मौसम ठीक हो जाने के कारण इसकी आवश्यकता नहीं है।

Scroll to Top