ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बस के खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत

जम्मू:  (मानवीय सोच) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को एक मिनी बस के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. 

उन्होंने बताया कि बस से करीब 36 यात्री सफर कर रहे थे और यह गली मैदान से पुंछ की तरफ जा रही थी. हालांकि, सावजियान के सीमावर्ती इलाके में बरारी नाले के पास बस हादसे की शिकार हो गई.

अधिकारियों के मुताबिक, सेना, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में संयुक्त बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘पुंछ के सावजियान में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को सर्वश्रेष्ठ इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है.’

Scroll to Top