नई दिल्ली (मानवीय सोच) अशोक लीलैंड के ईवी डिवीजन, स्विच मोबिलिटी ने भारत की पहली इलेक्ट्रिक डबल-डेकर एसी बस का को आज पेश कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। उन्होनें इस मौके पर कहा कि आज मुंबई में अशोक लीलैंड की इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को लॉन्च करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।
250 किलोमीटर की रेंज
अभी तक, स्विच यूनाइटेड किंगडम में अपनी ट्विन-फ्लोर इलेक्ट्रिक एसी बसों को चला रहा है। इस इलेक्ट्रिक डबल-डेकर एसी बस EiV22 में 231 kWh की बैटरी और इसे चार्ज करने के लिए डुअल गन चार्जिंग सिस्टम है। कंपनी के अनुसार ये बस एकबार चार्ज करने पर 250 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
कंपनी ने बताया कि उसे मुंबई में 200 इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसों का ऑर्डर मिला है और वह देश में इलेक्ट्रिक डबल-डेकर सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।
Ushering Sustainable Revolution!
It gives me immense pleasure to launch the Ashok Leyland's Electric Double Decker Bus in Mumbai today. pic.twitter.com/lTP4Jhosb0
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) August 18, 2022
इस साल अप्रैल में, स्विच मोबिलिटी ने भारत और यूके में इलेक्ट्रिक बसों और हल्के कमर्शियल व्हीकल की एक सीरीज डेवल्प करने के लिए 300 मिलियन पाउंड के निवेश की घोषणा की थी।
स्विच EiV 22 को भारत के लिए डिजाइन और डेवल्प किया गया है। कंपनी को विश्वास है कि EiV 22 पब्लिक ट्रांस्पोर्ट में सफलता हासिल करेगी।
