नितिन गडकरी धमकी मामले में UAPA की धारा जुड़ी , PFI और लश्कर से संबंध

नागपुर (महाराष्ट्र): (मानवीय सोच) केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धमकी मामले में नया मोड़ आया है. नागपुर पुलिस ने इस केस में आतंक विरोधी कानून UAPA की धारा भी जोड़ी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी जयेश पुजारी का पीएफआई (PFI) और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोइबा के साथ लिंक होने के संकेत मिले हैं. जयेश पुजारी ने जेल में रहते हुए नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी थी. मामले में अब ATS भी पुजारी से पूछताछ कर सकती है.

दरअसल कर्नाटक की जेल में बंद कैदी जयेश पुजारी हिंडालगा ने नितिन गडकरी को धमकी दी थी. उसने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के नागपुर कार्यालय में धमकी भरा फोन किया था और 100 करोड़ रुपये की मांग की थी. पुलिस को जांच में पता चला कि कथित फोन करने वाला कैदी जयेश पुजारी हिंडालगा को अदालत ने हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई थी. पुलिस के मुताबिक, पुजारी ने कथित तौर पर यह भी दावा किया था कि वह दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *