ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नीतीश कैबिनेट विस्तार: ना मदन मोहन झा, ना अजित शर्मा, कांग्रेस से दलित और मुसलमान बनेंगे मंत्री!

बिहार  (मानवीय सोच)  मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार, 16 अगस्त, को होने जा रहा। अब सभी की निगाहें इसी पर हैं कि जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस से कौन-कौन मंत्री बनेगा। इस बीच अटकलों का भी बाजार गर्म हो गया है। खबर आ रही है कि कांग्रेस कोटे से केवल 2 नेता ही मंत्री बनेंगे और वो भी एक अल्पसंख्यक समाज से तो दूसरा दलित वर्ग से होगा। हालांकि राजनीति संभावनाओं का खेल है और किसी के बारे में भविष्यवाणी करना सही नहीं माना जाता है।

कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने रविवार को कहा कि 16 अगस्त को नए मंत्रियों की शपथ होगी। नीतीश कैबिनेट में कांग्रेस के तीन मंत्री शामिल होंगे। वहीं अटकलों के अनुसार नीतीश कैबिनेट से कांग्रेस कोटे से केवल दो ही मंत्री शामिल होंगे। महागठबंधन की नई सरकार में सामाजिक संतुलन को बनाने के लिए तय हुआ है कि कांग्रेस का एक मंत्री अल्पसंख्यक से और दूसरा दलित जाति से होगा। अब कांग्रेस की ओर से जो मंत्रियों की जो लिस्ट आलाकमान को पहुंची है, उसमें अजित शर्मा और मदन मोहन झा की दावेदारी खत्म होती दिख रही है। अल्पसंख्यक कोटे से शकीद अहमद खां और आफाक आलम और दलित वर्ग से राजेश राम और मुरारी गौतम का नाम आगे चल रहा है।

उधर, जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि 16 अगस्त को कैबिनेट का विस्तार होगा। संभावित मंत्रियों के नाम पर चर्चा चल रही है। किसी को हटाने या नए लोगों को शामिल करने पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। महागठबंधन नेता मिलकर इसे तय करेंगे।

Scroll to Top