ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के फूलपुर में बीजेपी के लिए कांटा बन सकते हैं नीतीश

फूलपुर  (मानवीय सोच)  2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सारे राजनीतिक दल कमर कसना शुरू कर दिए है जहां एक ओर एनडीए मोदी,शाह,नड्डा की तिकड़ी के सहारे पुनर्वापसी का दम भर रही है तो यूपीए के लिए राहुल गांधी पदयात्रा करने निकल पड़े है। तीसरी तरफ तीसरा मोर्चा भी अपनी संभावनाएं तलाश रहा है। जिसकी अघोषित रूप से बिहार के सीएम नीतीश कुमार कर रहे हैं जो पीएम मोदी की तर्ज पर उत्तर प्रदेश की ओर मुंह कर लिए हैं। इसके पीछे प्रदेश की 80 लोकसभा सीट नजर आ रही है। अगर यहां बढ़त मिल गई तो एनडीए के रथ को थामा जा सकता है। इसी क्रम में उनको लेकर फूलपुर की सीट चर्चा में आ गई है।

संभावनाएं बढ़ रही है कि शायद नीतीश फूलपुर सीट से चुनाव लड़े। इसके पीछे यहां का जातिगत समीकरण भी है। इस सीट पर यादव व पटेल लगभग एक समान संख्या में है। दोनों ही लगभग ढाई-ढाई लाख है। अल्पसंख्यक भी इस सीट पर लगभग पौने दो लाख के करीब है। अगर सपा का समर्थन मिला तो वे मजबूत माने जा रहे हैं। 

कारण यह कि जब-जब भी यहां सपा ने पटेल प्रत्याशी दिए है अक्सर वह जीत का सेहरा बंधवा लिया है। इसमें जंग बहादुर पटेल,धर्मराज पटेल, नागेन्द्र सिंह पटेल के नाम गिने जा सकते हैं। उसके पहले इसी समीकरण पर राम पूजन पटेल तीन बार व प्रो. बीडी सिंह एक बार सांसद चुने जा चुके हैं लेकिन इनके गणित में एक पेंच बाहरी और स्थानीय का भी है। बहरहाल परिणाम क्या होगा यह तो समय बताएगा पर नीतीश के नाम पर यह सीट पुनः वीआईपी की श्रेणी की ओर बढ़ चली है।

वीआईपी सीट रही है फूलपुर 
फूलपुर लोकसभा की सीट वीआईपी सीट मानी जाती रही है। क्योंकि इसी सीट की तीन बार नुमाइन्दगी कर पण्डित जवाहर लाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री रहे। बाद में विजय लक्ष्मी पंडित, पूर्व पीएम वीपी सिंह, जनेश्वर मिश्रा,कमला बहुगुणा ने भी इस सीट का मान बढ़ाया। लेकिन इसी सीट से समाजवादी चिंतक डा.राम मनोहर लोहिया,बसपा संस्थापक कांशीराम व अपना दल संस्थापक सोने लाल पटेल को मुंह की भी खानी पड़ी है।

क्या है जातिगत समीकरण 
यद्यपि जातिवार जनगणना तो कभी नहीं हुई है फिर भी राजनैतिक पंडितों का मानना है कि इस सीट पर 
यादव -ढाई लाख 
पटेल -ढाई लाख 
ब्राह्मण-एक लाख 
कायस्थ-75 हजार 
मुस्लिम -1.75 लाख 
मौर्या -75 हजार 
अनुसूचित -दो लाख
अन्य पिछड़ा वर्ग-75 हजार

Scroll to Top