लखनऊ: (मानवीय सोच) राजनेताओं के घर शादी जैसे आयोजन भी चर्चा का विषय बन जाते हैं और उसके राजनीतिक मायने भी निकाले जाते हैं। इन दिनों यूपी की राजनीति में एक शादी काफी चर्चा में है। यह शादी है बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद की, जो 26 मार्च को होनी है। इसमें खास बात यह है कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तो निमंत्रण भेजा गया है, लेकिन दूसरे दलों के नेताओं को नहीं बुलाया गया है। किसी विपक्षी नेता को शादी का कार्ड नहीं मिला है। सूत्रों का कहना है कि शादी में किसी को निमंत्रण दिया भी नहीं जाएगा।
आकाश की शादी यूं तो काफी पहले से तय है। अब शादी की तारीख भी नजदीक आ गई है। शादी की रस्में 26 मार्च को गुरुग्राम के ऐम्बिऐंस आइलैंड स्थित ‘ए डॉट बाई जीएनएच’ वेन्यू पर होनी है। आकाश की शादी बसपा के ही नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी से होने जा रही है।
