ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नोएडा और आजमगढ़ में रहेंगे कुख्यात अपराधी, योगी कैबिनेट की मुहर

लखनऊ   (मानवीय सोच)  केंद्र सरकार के निर्देश पर जेल मैनुएल में बड़ा बदलाव किया गया। इन बदलावों पर योगी कैबिनेट ने मंगलवार को मुहर लगा दी। अब कैदी अपने खर्च पर सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। पहले बंदी स्वयं के खर्च से दाढ़ी बनवाते थे, अब इसकी व्यवस्था सार्वजनिक रहेगी। कुख्यात अपराधियों को लखनऊ, ललितपुर, नोएडा और आजमगढ़ जेल में रखे जाएंगे। इसके अलावा पुराने हथियार की जगह नए हथियार की व्यवस्था होगी। अब राइफल की जगह पिस्टल, इंसास राइफल सहित कई आधुनिक उपकरण मिलेंगे।

केंद्र के आदेश के बाद जेल मैनुअल में बदलाव किए गए हैं। अब सभी राज्यों में एक समान जेल मैनुअल लागू होगा। इसी कड़ी में नया मैनुअल लागू होगा। लॉकअप की व्यवस्था अब खत्म होगी। काला पानी की व्यवस्था भी खत्म की जा रही है।

जेल में चार श्रेणी बंदियों की संख्या के आधार पर होगी। जेल में जन्म लेने वाले बच्चों का नामकरण कराया जाएगा। रोजा और व्रत में खजूर और फल भी बंदियों को मिलेंगे। इसके साथ ही महिलाओं को अब मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी। इसके साथ ही सलवार सूट भी पहन सकेंगी।

श्रेणियों में बैरक बांटे जाएंगे

जेल के अंदर स्थित बैरकों को श्रेणियों में बांटा जाएगा। श्रेणी ए की कारागार में 2000 कैदियों की संख्या होगी। इसी तरह श्रेणी ख में 2000 से 1500 बंदी। श्रेणी ग में 1500 से 1000 और घ में 1000 से नीचे के बंदी रहेंगे।

ई प्रिजन में व्यवस्था ऑनलाइन की गई है। कारागार में जन्मे बच्चे के नियमित टीकाकरण, नामकरण और अन्य व्यवस्थाओं भी कैबिनेट ने स्वीकृति दी है। कारागार में बंदियों के स्वावलंबन के लिए बेकरी की भी व्यवस्था की जाएगी।

लॉक अप, रजवाड़ो की बंदी, काला पानी, यूरोपीय बंदी आदि व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। कुख्यात बंदियों के लिए उच्च सुरक्षा कारागार बनेंगे। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिया जाएगा। जेल में बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिये शिक्षकों की व्यवस्था होगी। चिल्ड्रेन पार्क भी बनाए जाएंगे। शाम को चाय बिस्कुट भी मिलेगा।

Scroll to Top