नगर पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन करने पहुंची कुख्यात सुनील राठी की पत्नी

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच) बागपत में कुख्यात सुनील राठी की पत्नी दीपाली टीकरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन करने पहुंची। हालांकि इस दौरान पीठासीन अधिकारी कक्ष से उठकर चले गए। वहीं दीपाली के  अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि उनके आने की खबर सुनते ही पीठासीन अधिकारी जानबूझकर सीट छोड़कर चले गए। 

बागपत में कुख्यात सुनील राठी की पत्नी दीपाली टीकरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन करने के लिए पहुंची थीं। हालांकि वह नामांकन नहीं कर सकी और वापस लौटना पड़ा। बताया गया कि पीठासीन अधिकारी उठकर चले गए जिस कारण उनका नामांकन नहीं हो सका। 

वहीं सुनील राठी की पत्नी दिपाली ने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी जान बूझकर सीट से उठकर चले गए। तकरीबन दो घंटे तक इतजार करने के बाद दिपाली बिना नामांकन किए ही वापस लौट गईं। बता दें कि कुख्यात सुनील राठी प्रदेश माफिया सूची में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *